{"_id":"a2226d748ced7f773c73653f9da37236","slug":"student-give-messages-select-capable-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने दिया संदेश, मतदान कीजिए और काबिल नेता चुनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने दिया संदेश, मतदान कीजिए और काबिल नेता चुनिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Mar 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार को हजारों स्कूली और कॉलेज छात्रों ने शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली निकालकर छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने हाथों में स्लोगन लिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
अतिरिक्त उपायुक्त युनूस खान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सीटीओ चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब होते हुए वापस रिज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जिसके जरिए लोगों को मतदान की जरूरत के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नौ अप्रैल से पहले खुद को वोटर लिस्ट में पंजीकृत नहीं करवाया है वे जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं। इस दौरान कई जगहों पर स्टॉल लगाकर लोगों को ईवीएम से राइट टु रिजेक्ट और नोटा की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उधर, रैली में शामिल होने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश सूद ने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए। कार्यकर्ता शीतल करोल ने कहा कि किसी पार्टी को वोट देने की बजाय योग्य नेता को वोट देना चाहिए।
रैली में शामिल हुए ये स्कूल, कॉलेज
इस जागरूकता रैली में सेंट लॉरेटो, डीएवी लक्कड़ बाजार, संजौली, एसडी पब्लिक स्कूल, लालपानी स्कूल, सेंट थॉमस, दयानंद पब्लिक स्कूल, गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर, आरकेएमवी के छात्र छात्राओं समेत शिमला मंडल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।