{"_id":"205be06a080d2e67504438f1cb005d28","slug":"student-drowned-in-ganga-ghat-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में बहे शिमला के दो छात्र, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में बहे शिमला के दो छात्र, तलाश जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्तऋषि क्षेत्र के परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर नहाने गए संस्कृत के दो छात्र बह गए हैं। पुलिस के सर्च ऑपरेशन में एक छात्र का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे का देर शाम तक भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय सप्तऋषि में अध्यनरत छात्र क्षेत्र के ही लाल माता मंदिर में रहते थे। चार छात्र नितिन, अक्षय, अंकुश एवं केलव सुबह साढ़े नौ बजे नहाने गए थे। नहाते समय अचानक नितिन एवं अक्षय बह गए।
विज्ञापन
इससे साथियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी तुरंत जल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। जल पुलिस ने कुछ देर में एक छात्र नितिन का शव ढूंढ निकाला। लेकिन अक्षय का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि दोनों छात्र हिमाचल प्रदेश के शिमला के गांव सराय, चौपाल एवं गांव सनत कुकवी के रहने वाले थे। दोनों की उम्र 20-22 वर्ष के बीच है।
दोनों संस्कृत की पढ़ाई करने हरिद्वार आए थे। परिजन को सूचना दे दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सोमवार को फिर से छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।