{"_id":"655a0b6be1374dfaa503133a","slug":"student-council-election-in-central-university-of-himachal-pradesh-dharamshala-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU Himachal: केंद्रीय विवि में दो वर्ष बाद होंगे छात्र परिषद के चुनाव, 6 दिसंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CU Himachal: केंद्रीय विवि में दो वर्ष बाद होंगे छात्र परिषद के चुनाव, 6 दिसंबर को होगा मतदान
Sun, 19 Nov 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:50 PM IST
सार
6 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होंगे और शाम पांच बजे तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो वर्ष बाद अगले माह छात्र परिषद चुनाव होंगे। इन छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया 6 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। इसके अलावा 12 स्कूलों और केंद्रों में अध्ययनरत विवि के 2392 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष छात्र परिषद के चुनाव नहीं हुए थे। इस बार शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्र परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि में इस समय 12 स्कूल चल रहे हैं। इन सभी स्कूलों में विद्यार्थी निर्वाचित होंगे। जो चुनाव के बाद अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार की प्रक्रिया 4 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी, जो पांच दिसंबर को शाम पांच बजे बंद हो जाएगी। 6 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होंगे और शाम पांच बजे तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हिमाचल प्रदेश के दूसरे कालेजों में छात्र परिषद के चुनाव नहीं होते हैं। यहां पर मेरिट में आए छात्रों को ही छात्र परिषद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। प्रदेश के कालेजों में भी छात्र परिषद चुनावों को बहाल करने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई और एसएफआई लगातार करती आ रही है, लेकिन अभी तक यह चुनाव शुरू नहीं हो पाए हैं।