फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   student called to school during lockdown, sent back with books

लॉकडाउन में स्कूल बुला लिए विद्यार्थी, किताबें देकर वापस भेजे

Sat, 11 Apr 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
student called to school during lockdown, sent back with books
बड़सर में विद्यार्थियों को स्कूल बुला लिया - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल के स्कूल, कॉलेज और आईटीआई समेत अन्य शिक्षण संस्थान बंद हैं, लेकिन बड़सर के एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थी शनिवार को वर्दी पहने बैग लेकर स्कूल पहुंच गए। सामाजिक दूरी और मास्क व सैनिटाइजर का भी ख्याल नहीं रखा गया। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं और सरकार से मामले की जांच की मांग उठाई है। शनिवार को जिले के एक हाई सरकारी स्कूल में यह मामला सामने आया है। जब उन बच्चों से पूछा गया कि आप कहां से आ रहे हो तो विद्यार्थियों ने बताया कि हमें स्कूल में किताबें लेने के लिए बुलाया गया था। स्कूल से किताबें लेकर घर जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में स्कूल व कालेज लॉकडाउन के चलते बंद हैं तो ऐसी कौन सी मजबूरी हो गई कि स्कूल प्रशासन को किताबें लेने के लिए बच्चों को बुलाना पड़ा? 

विज्ञापन


सरकारी स्कूल में लॉकडाउन नियमों की सरेआम धज्जियां उठाई गईं। इसकी चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस कारण प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं, लेकिन शनिवार को हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल प्रशासन ने लॉकडाउन के परवाह न करते हुए स्कूल में विद्यार्थियों को वर्दियों व बैग के साथ किताबें लेने के लिए बुलाया गया। सरकार के आदेशानुसार सिर्फ किताबों की दुकानों को खोलने के आदेश हुए हैं। जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को बुलाकर किताबें दे दीं। 
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीके नड्डा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली है। सरकार की तरफ से अभी तक स्कूलों को खोलने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। स्कूल में बच्चों को बुलाने के मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed