पूरा कर लें काम, बैंकों में एक दिन की हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों के कर्मचारी वीरवार को एक दिन की हड़ताल करेंगे। भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा मांगे पूरी नहीं करने पर यह फैसला लिया गया है। बुधवार को विरोध स्वरूप बैंक कर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट बैंक आफ पटियाला इंप्लाइज यूनियन के महासचिव एमएस वर्मा ने बताया है कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 जून को दोबारा से हड़ताल की जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों में स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ बीकानेर-जयपुर और स्टेट बैंक आफ टरवानकोर शामिल है। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की सहयोगी स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने भारतीय स्टेट बैंक इंडिया प्रबंधन के सामने मांगे रखी थी।
मांगे पूरी नहीं होने पर 24 जून को फिर हड़ताल की चेतावनी
सभी सहयोगी बैंकों को एसबीआई से अलग करने, यात्रा भत्ता को पेट्रोल के बिल के भुगतान के रुप में देने, स्टाफ को गृह ऋण की राशि में बढ़ोतरी करने, स्टाफ को ओवरड्राफ्ट लिमिट की राशि में बढ़ोतरी करने, जो भी कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के तहत आते हैं उन्हें भी ओवरड्राफ्ट लिमिट की सुविधा देने।
चपरासी व पार्ट टाइम की भर्ती करने, कमपैशनेट अपॉयंमेंट करना, एसबीआई की कैरियर-प्रोग्रैशन स्कीम सहयोगी बैंकों में न थोपने और ट्रेड यूनियनों के अधिकारों पर कोई अत्याचार न करने की मांग की गई है। लेकिन प्रबंधन मांगों की अनदेखी कर रहा है। इसके चलते ही हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।