फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Strike continues on the second day in IGMC, patients remain troubled

Shimla News: आईजीएमसी में दूसरे दिन भी हड़ताल, मरीज रहे परेशान

Wed, 14 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Strike continues on the second day in IGMC, patients remain troubled
कोलकाता प्रकरण को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने ठप रखा कामकाज, सीनियर ने संभाली ओपीडी
विज्ञापन

अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर बुधवार को भी देखने को मिला।

वार्डों में दाखिल मरीज डॉक्टरों के आने की राह देखते रहे। बाद में सीनियर डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। यही हालात ओपीडी में रही। वरिष्ठ डॉक्टरों के आने तक ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें लग चुकी थीं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला प्रशिक्षु के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के कारण डॉक्टर भड़के हुए हैं। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के मुद्दों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों ने अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी।

ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सेवाएं नहीं दीं। इस वजह से सैकड़ों मरीज परेशान नजर आए। आपातकालीन ऑपरेशन वरिष्ठ चिकित्सकों की मदद से किए गए, इसके अलावा अधिकांश ऑपरेशन टालने पड़े। इन चिकित्सकों ने दो से तीन ऑपरेशन थियेटर चलाए। अस्पताल की विभिन्न विभागों की ओपीडी खाली रही। मेडिसिन, ऑर्थो, ईएनटी और नेत्ररोग ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक 1900 मरीजों ने अस्पताल में चेकअप करवाया। अस्पताल में बुधवार को ऑर्थो, सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी के मरीजों के छोटे-बड़े 24 ऑपरेशन हुए। इसके अलावा सर्जरी विभाग के छह मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े। आईजीएमसी में औसतन 60 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बुधवार को जिन मरीजों के ऑपरेशन नहीं हुए उन्हें अब नई तिथि दी जाएगी।
विज्ञापन



सभी मरीजों को मिला उपचार
अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे लेकिन जो भी मरीज उपचार के लिए ओपीडी आया उन सभी को वरिष्ठ डॉक्टरों ने उपचार दिया। कोई भी मरीज बिना उपचार के नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राहुल राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article