फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stray dogs had left him bleeding, Shimla Municipal Corporation will give compensation

Shimla: लावारिस कुत्तों ने कर दिया था लहूलुहान, नगर निगम शिमला देगा मुआवजा

Tue, 19 Nov 2024 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

न्यू शिमला के कुफरी धार निवासी पीड़ित मजदूर ज्ञान बहादुर पर 26 दिसंबर 2023 को जब अपने काम पर जा रहे थे तो उन पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
Stray dogs had left him bleeding, Shimla Municipal Corporation will give compensation
नगर निगम शिमला - फोटो : संवाद

विस्तार

 लावारिस कुत्तों ने एक मजदूर को काटकर लहूलुहान कर दिया था। आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा ने इस मामले में नगर निगम शिमला को 20,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।  न्यू शिमला के कुफरी धार निवासी पीड़ित मजदूर ज्ञान बहादुर पर 26 दिसंबर 2023 को जब अपने काम पर जा रहे थे तो उन पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता देकर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित को इस दौरान दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उनके घायल पैर में बारह टांके लगे। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

विज्ञापन


आयोग ने आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने में लापरवाही का हवाला देते हुए शिमला नगर निगम को इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया। अपने आदेश में आयोग ने नगर निगम को पीड़ित को 20,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश दिए। आयोग ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें कुत्ते के काटने के शिकार लोगों के लिए मुआवजा अनिवार्य किया गया है। इसमें प्रति दांत के निशान के लिए न्यूनतम 10,000 रुपये और गंभीर चोटों के लिए 20,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed