फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stray Cows in Dr YS Parmar University Solan.

अनोखी पहल: विवि ने खूंटों में बांध ली 176 लावारिस गायें

Mon, 04 Jan 2016 12:13 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Stray Cows in Dr YS Parmar University Solan.

डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने 176 लावारिस गायों को खूंटों में बांध लिया है। इन्हें विवि परिसर के अलावा प्रदेश भर के बागवानी अनुसंधान केंद्रों में बाधा है। इस यूनिवर्सिटी ने यह कदम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के आह्वान पर उठाया है। बागवानी विवि के परिसर में तमाम विभागों में लगभग 110 गायों को खूंटों में बांध लिया गया है।

विज्ञापन


अब विवि के राज्य में स्थापित तमाम अनुसंधान केंद्रों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है। चंबा स्थित केंद्र में 20 गायें बांधी गई हैं। कंडाघाट, मशोबरा, धौलाकुआं, रोहडू़, सियोबाग, जाछ, नेरी आदि केंद्रों में भी तीन-तीन गायों को खूंटों से बांधा गया है।
विज्ञापन

गोबर और गोमूत्र का जैविक खेती में होगा इस्तेमाल

Stray Cows in Dr YS Parmar University Solan.

अब इनके गोबर और गोमूत्र को एकत्र कर इसका इस्तेमाल जैविक खेती के अनुसंधान कार्यों में किया जा रहा है। बागवानी विशेषज्ञ इनसे गोमूत्र और गोबर से बीजामृत-जीवामृत जैसे उत्पादों को भी तैयार कर रहे हैं। नौणी विवि के कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़कों पर घूमती गायों को एकत्र करने का अभियान काफी गति पकड़ चुका है।

हमारे पास अब तक 176 गायें एकत्र हो गई हैं। हमारे तमाम क्षेत्रीय केंद्र भी इस काम में जुट गए हैं। कई सामाजिक संस्थाएं भी हमारे विश्वविद्यालय की इस पहल में मदद करने को सामने आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed