फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stray bull killed old man in bilaspur

लावारिस बैल ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

Sun, 03 Aug 2014 06:11 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
Stray bull killed old man in bilaspur

बिलासपुर जिले के घुमारवीं के औहर में एक आवारा बैल ने एक बुजुर्ग दुकानदार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 78 वर्षीय दुकानदार सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए गया था। अचानक आवारा बैल ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


छाती और पेट पर कई हमले कर बैल ने बुजुर्ग को लहुलूहान कर दिया। घायलावास्था में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रशासन के प्रति लोगों में गुस्सा है।

छाती पर भी किए वार

Stray bull killed old man in bilaspur

घुमारवीं के औहर कस्बे में किराना की दुकान चलाने वाले शंकर दास गुप्ता सुबह अपने घर से औहर डाकघर के समीप स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। अचानक एक आवारा बैल ने उन पर हमला कर दिया। नुकीले सींग बुजुर्ग के पेट में घुस गए।

बैल ने बुजुर्ग की छाती पर भी वार किए। पेट और छाती के अलावा बुजुर्ग के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई। घायल शंकर दास को जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया।

लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत औहर प्रधान देश राज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि औहर ही नहीं बल्कि कई इलाकों में आवारा पशु लोगों की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

पहले भी हो चुके हैं कई हमले

Stray bull killed old man in bilaspur

स्थानीय लोगों का कहना है कि यही बैल इससे पहले प्यारे लाल टैक्सी चालक निवासी भजवानी, दुर्गा दास निवासी विजयपुर व भाग सिंह धीमान निवासी औहर पर भी जानलेवा हमला कर चुका हैं। तीनों को घटना में गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। प्रधान देश राज ने कहा कि आवारा पशुओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने जल्द कोई ठोस प्रयास नहीं किए तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

विज्ञापन

ट्रिंकोलाइजर से काबू किया बैल

Stray bull killed old man in bilaspur

घुमारवीं थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर भेजी गई है।

ट्रिंकोलाइजर से बैल को काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजता है। इस साल भी कई पशु भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed