फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Storm and heavy rain recorded in many places of himachal

हिमाचल के छह जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि और बारिश, तीन दिन की चेतावनी जारी

Tue, 04 Jun 2019 06:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Storm and heavy rain recorded in many places of himachal
अंधड़ से स्कूल की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदली, लेकिन लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। सोमवार को कागड़ा के धर्मशाला, पालमपुर, बैथनाथ, मंडी शहर, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिले के कुछ इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कुल्लू में दो स्कूलों, घरों, गोशालाओं की छतें उड़ गई हैं। पेड़ गिरने से हनुमान मंदिर ध्वस्त हो गया है। ओलों से सेब के साथ नाशपाती, प्लम की फसल को भी तबाह कर दिया है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार से वीरवार तक तीन दिन मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन बारिश के आसार

Storm and heavy rain recorded in many places of himachal
मंडी में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

सूबे में 8 जून तक बारिश के आसार हैं। नौ जून से फिर धूप खिलेगी।  हिमाचल में सोमवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से मंडी शहर में झमाझम बारिश हुई। काले बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया।

कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बंजार में अंधड़ चलने से चनौन स्कूल की छत उड़ गई। कुल्लू में अंधड़ चलने से शलवाड़ स्कूल के किचन शेड की छत उड़ गई।
 

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

Storm and heavy rain recorded in many places of himachal

हमीरपुर के भोरंज और टौणीदेवी क्षेत्र में दोपहर बाद झमाझम मेघ बरसे। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश से गर्मी से राहत मिली।

सोमवार को सबसे अधिक गर्म शहर ऊना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में 39.0, कांगड़ा में 37.6, सुंदरनगर में 37.5, चंबा में 36.4, हमीरपुर में 36.2, भुंतर में 36.0, नाहन में 35.1, सोलन में 35.0, शिमला में 27.9, डलहौजी-कल्पा में 24.0 और केलांग में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऊना में अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

Storm and heavy rain recorded in many places of himachal

 जिला प्रशासन ने लू की आशंका के चलते जिले में अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से अपील की है कि जहां तक संभव हो धूप में बाहर न निकलें। ज्यादा पानी पीएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, चश्मे का इस्तेमाल करें, सिर को टोपी या गीले गमछे से चेहरे को ढकें।

घर में बने आम पन्ना, लस्सी, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित करें। बच्चों को पार्क वाहनों में अकेला न छोड़ें। घर को ठंडा रखें और पर्दों का इस्तेमाल करें। तबीयत ठीक न होने या फिर चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed