Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Storing toxic substances in water bottles is dangerous; children are falling victim.

Shimla News: पानी की बोतलों में जहरीली दवाएं रखना खतरनाक, बच्चे हो रहे शिकार

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Storing toxic substances in water bottles is dangerous; children are falling victim.
आईजीएमसी के विशेषज्ञों ने खरपतवार नाशक के सेवन से जुड़े मामलों पर किया अध्ययन
विज्ञापन

गलती से सेवन बन रहा है लोगों के लिए जानलेवा
किडनी, लीवर और फेफड़ों को पहुंच रहा नुकसान

आदित्य सोफत
शिमला। घरों में पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में जहरीले रसायनों को रखना खतरनाक साबित हो रहा है। अनजाने में इनके सेवन से बच्चे और बड़े गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें पैराक्वाइट नामक खरपतवार नाशक के सेवन के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके सेवन से किडनी, लीवर और फेफड़ों सहित शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के बाल रोग विशेषज्ञों ने आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले 61 गंभीर मरीजों के मामलों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन वर्ष 2025-2026 के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगला सूद और उनकी टीम ने किया। अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने सरकार से पैराक्वाइट की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है, ताकि अनजाने में होने वाली विषाक्तता की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में खेतों में उगी खरपतवार को नष्ट करने के लिए पैराक्वाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सुरक्षित तरीके से रखने के बजाय कई बार पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भर दिया जाता है। इससे गलती से इसके सेवन का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस रसायन के शरीर में पहुंचने से कुछ ही समय में महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार पैराक्वाइट के सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ता है, जिससे फेफड़ों के ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे फेफड़ों में फाइब्रोसिस की स्थिति बन सकती है और उनकी ऑक्सीजन अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है। गंभीर मामलों में मरीज को सांस लेने में अत्यधिक परेशानी होती है। इसके अलावा, किडनी की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है और कई मरीजों में एक्यूट किडनी इंजरी की स्थिति सामने आ सकती है।



विशिष्ट एंटीडोट उपलब्ध नहीं होना बड़ी चुनौती
विशेषज्ञों के अनुसार पैराक्वाइट विषाक्तता के उपचार के लिए कोई विशिष्ट एंटीडोट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मुख्य रूप से सपोर्टिव केयर और अंगों की कार्यप्रणाली को सहारा देने वाली चिकित्सा दी जाती है। गंभीर मामलों में मरीजों का उपचार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। डॉ. मंगला सूद, बाल रोग विशेषज्ञ, आईजीएमसी ने कहा कि पैराक्वाइट का सेवन बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस रसायन को पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article