फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stones will grow in Himachal, Gherkin will help in getting rid of jaundice

Gherkin Plant: हिमाचल में उगेगी पथरी और पीलिया भगाने में सहायक घरकिन, किसानों की आर्थिकी भी होगी मजबूत

Mon, 29 Apr 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने इस फसल पर एक सफल प्रशिक्षण कर इसे तैयार किया है, जो जल्द ही किसानों के खेतों तक पहुंचेगी। लोग घरकिन को सब्जी के अलावा सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। 

विज्ञापन
Stones will grow in Himachal, Gherkin will help in getting rid of jaundice
घरकिन - फोटो : संवाद

विस्तार

पेट दर्द, पीलिया, बवासीर और गुर्दे की पथरी जैसे रोगों से लड़ने के लिए एक औषधीय रूप में जाने वाली घरकिन की फसल अब हिमाचल में पैदा की जा सकेगी। यह फसल अफ्रीका, ब्राजील, अमेरिका और दक्षिण भारत में होती है। इससे रोगों से लड़ने में मदद मिलने के साथ किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने इस फसल पर एक सफल प्रशिक्षण कर इसे तैयार किया है, जो जल्द ही किसानों के खेतों तक पहुंचेगी। लोग घरकिन को सब्जी के अलावा सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। 

विज्ञापन

 

घरकिन के फलों को उबाल और तलकर या फिर सलाद के रूप में ताजा खाया जाता है। इसका अचार भी डाला जा सकता है। इसे एक सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। पेट, दर्द, गुर्दे की पथरी और बवासीर बीमारियों में मदद करने वाली घरकीन विटामिन ए फोलेट, कैल्शियम और आयरन समेत अन्य पोषक तत्वों का सेवन बढ़ाने के लिए भी बेहद मददगार हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गर्म मौसम की फसल है। उच्च उपज क्षमता वाली छोटी अवधि की फसल होने के कारण, इसकी खेती और खपत मुख्य रूप से अफ्रीका, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण भारत में की जाती है। कृषि विवि के कुलपति डाॅ. डीके वत्स ने कहा कि यह राज्य के लिए एक नई फसल है और इससे किसानों को अपनी कृषि आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने इस सब्जी की फसल को सफलतापूर्वक  उगाने और हाई-टेक उत्पादन में पेश करने के लिए सब्जी फसल और फूलों की खेती विभाग के डॉ. प्रवीन शर्मा की सराहना की। 

विज्ञापन

क्या है घरकिन 
घरकिन एक ककड़ी या खीरा की प्रजाति है, जो साइज में ककड़ी से छोटी होती है। विदेशी कंपनियों से इसका बीज लेकर कृषि विवि पालमपुर ने हिमाचल में इसे पहली बार इसे सफल रूप से तैयार किया है। जो आने वाले दिनों में किसानों की आर्थिकी मजबूत करेगी। घरकिन बागवानी फसलों की खीरा परिवार किस्म से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed