फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   stones fall on Mother and daughter while going on Manimahesh Yatra

Chamba: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मणिमहेश जा रहीं मां-बेटी की मौत, दो घायल

Wed, 17 Aug 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 09:45 PM IST
सार

चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकली मां-बेटी की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
stones fall on Mother and daughter while going on Manimahesh Yatra
मां-बेटी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हड़सर-दुनाली मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मणिमहेश यात्रा पर जा रहीं मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम और सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी लुपयाणा तहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। साहिल शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ जिला ऊना और गणेश (27) पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड-5 सुजानपुर तहसील और जिला पठानकोट घायल हुए हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा हड़सर-दुनाली मार्ग पर दुनाली के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में पैदल मणिमहेश यात्रा पर जा रही मां-बेटी व दो अन्य लोग आ गए। घायलों को हड़सर तक पैदल उठाकर पहुंचाने के बाद भरमौर अस्पताल ले जाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद साहिल कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। भरमौर प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपे जाएंगे। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed