फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   stone-pelting incident at dal lake in srinagar jammu and kashmir

श्रीनगर में पथराव, यात्रा पर गए लोगों ने भागकर बचाई जान

Tue, 12 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Tue, 12 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
stone-pelting incident at dal lake in srinagar jammu and kashmir
- फोटो : Demo Pic

जम्मू-कश्मीर में फैली हिंसा के बीच डल झील के आसपास रविवार शाम को आठ बजे नकाबपोश लोगों ने पथराव कर दिया। इस बीच, वहां मौजूद हिमाचल के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बड़ी मुश्किल से वे होटल में पहुंचे। डल झील पर मौजूद बद्दी निवासी सेवादल प्रमुख सुरेंद्र रघुवंशी, संजीव बस्सी, पंचायत उपप्रधान हितेंद्र सोनू, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र कीकू और कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश

विज्ञापन


महासचिव अच्छर पाल कौशल ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा रोके जाने से डल झील के किनारे ही होटल में रुके हैं। रविवार शाम को झील किनारे टहलने गए थे। इस दौरान कुछ नकाबपोश युवकों ने पथराव कर दिया। वे वाहनों पर भी पत्थर और डंडे चला रहे थे। माहौल बिगड़ता देख वे होटल की ओर भागे। हिमाचल के निवासियों ने दूरभाष पर बताया कि 35 वर्षों में पहली बार डल झील पर
विज्ञापन


स्थिति इतनी तनावपूर्ण हुई है। कहा कि बाजार बंद हो रहे हैं। ऐसे में एटीएम और मेडिकल स्टोर जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दून के विधायक रामकुमार चौधरी भी जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, हरिओम और कुछ अन्य नजदीकी लोगों के साथ डल किनारे रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रामकुमार ने कहा कि पहले वह पहलगांव की ओर से अमरनाथ यात्रा पर निकल रहे थे। अब हिंसक घटनाओं से उनका दल बालटाल से अमरनाथ जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने अभी यात्रा के लिए हरी झंडी नहीं दी है। श्रीनगर में स्थिति इतनी तनावपूर्ण नहीं है। संभावना है कि यात्रा जल्द शुरू होगी।

ऑपरेशन बालटाल ने निकाले श्रद्धालु
बालटाल में फंसे सात हजार श्रद्धालुओं को सेना ने रात को 10 बजे ऑपरेशन बालटाल चलाकर रामबाण तक सुरक्षित पहुंचाया। इनमें पांच सौ से अधिक हिमाचली भी शामिल थे।


इसके बाद श्रद्धालु आसानी से अपने घर का रुख कर सकते हैं। बालटाल में मौजूद शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल अध्यक्ष राम लोक चौधरी ने बताया कि बालटाल से रविवार को सभी श्रद्धालुओं को दर्शनों के उपरांत निकाला जा चुका है। सेना पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed