स्टील की पानी बोतलों के सैंपल फेल, हिमाचल सरकार ने रद्द किए टेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों के लिए स्टील की पानी बोतलें खरीदने की प्रक्रिया फिलहाल बंद हो गई है। बोतलों के सैंपल कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर रद्द कर दिए हैं।
विद्यार्थियों को 750 मिलीलीटर क्षमता की बोतलें देने को अब नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति निगम ने 11 अक्तूबर को सात कंपनियों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में किसी भी कंपनी के सैंपल निगम द्वारा तय किए गए मापदंडों पर खरे नहीं उतरे हैं।
ऐसे में टेंडर रद्द करने का फैसला लिया गया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने बोतलों की खरीद करनी है जबकि पर्यावरण विभाग ने इसके लिए बजट देना है।नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों को स्टेनलेस स्टील की 750 मिलीलीटर क्षमता की पानी बोतलें दी जानी हैं।
विद्यार्थियों को मुफ्त में पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने का जयराम सरकार ने फैसला लिया है। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए स्टेनलेस
स्टील की बोतलें देने की घोषणा की थी। प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। इसी कड़ी में खाद्य आपूर्ति निगम ने बोतलों की खरीद प्रक्रिया शुरू की थी।