फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   steel parking in jakhu temple

Shimla News: जाखू मंदिर में जल्द तैयार होगी स्टील पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
steel parking in jakhu temple
मई से लोगों को मिलने लगेगी पार्किंग की सुविधा, अभी झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में जल्द ही श्रद्धालुओं को स्टील पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। परिसर में निर्माणाधीन पार्किंग का काम मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
इससे शहरवासियों के अलावा शिमला आने वाले सैलानियों को भी मंदिर परिसर में पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम के अनुसार मंदिर परिसर में बन रही स्टील पार्किंग का ढांचा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी मंदिर परिसर में बने मैदान में 40 से 50 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके ऊपर ही स्टील की पार्किंग तैयार की जा रही है। नई पार्किंग बनने से अब यह क्षमता 100 से ज्यादा गाड़ियों की हो जाएगी। राजधानी आने वाले ज्यादातर सैलानी जाखू मंदिर जाते हैं लेकिन यहां पार्किंग न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। पार्किंग की कमी के चलते मंगलवार और रविवार को यहां मंदिर परिसर तक गाड़ियां ले जाने पर भी मनाही रहती है। अब पार्किंग तैयार होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



इनसेट

बॉथवेल के पास बनेगी पार्किंग, अड्डा विला में कर्मचारी आवास

नगर निगम अनाडेल के अड्डा विला में निगम कर्मचारियों के लिए आवास तैयार करने जा रहा है। इस काम पर 9.43 लाख रुपये खर्च होंगे। आईजीएमसी संजौली रोड पर बोथवेल के पास 6. 43 लाख रुपये से स्टील पार्किंग भी तैयार की जाएगी। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पार्षदों की ओर से जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं उन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed