फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statement of AAP spokesperson Gaurav: Himachal's unemployment rate increased in CMIE report, the state reached the top six of the country

आप प्रवक्ता गौरव का बयान: सीएमआईई रिपोर्ट में हिमाचल की बढ़ी बेरोजगारी दर, देश के टॉप छह में पहुंचा प्रदेश

Sat, 30 Apr 2022 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 10:39 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी  प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आज हिमाचल बेरोजगारी की दर में आज देशभर में टॉप छह राज्यों मे शामिल हो गया है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जबसे हिमाचल में जयराम सरकार बनी है तब से विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2100 पदों को खत्म कर दिया है। 

विज्ञापन
Statement of AAP spokesperson Gaurav: Himachal's unemployment rate increased in CMIE report, the state reached the top six of the country
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी डाटा बेस संस्था सीएमआईई रिपोर्ट में हिमाचल में बेरोजगारी दर बढ़ी है। हिमाचल देश के टॉप छह में पहुंचा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आज हिमाचल बेरोजगारी की दर में आज देशभर में टॉप छह राज्यों मे शामिल हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जबसे हिमाचल में जयराम सरकार बनी है तब से विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2100 पदों को खत्म कर दिया है। इसके अलावा आज राज्य सरकार विभागों में खाली पद भरने के बजाय उन्हें डाइंग कॉडर में डालकर खत्म कर रही है। पिछले कुछ सालों के दौरान सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों में 2068 पद खत्म किए हैं। जो पद भरे गए हैं, उनमें से ज्यादातर पदों पर आउटसोर्स-आंशिक व दैनिक भोगी आधार पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं आंकड़े
सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2022 में हिमाचल प्रदेश की बेरोजगारी दर 12.1 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि देश की 7.6 प्रतिशत है। इस तरह से हिमाचल प्रदेश अधिक बेरोजगारी वाले देश के टॉप छह राज्यों में शामिल हो गया है। हिमाचल से अधिक बेरोजगारी दर पांच राज्यों हरियाणा में 26.4, झारखंड में 14.5, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 25 प्रतिशत तथा त्रिपुरा में 14.1 प्रतिशत है। यह संस्था मासिक रिपोर्ट जारी करती है। इसी को आधार बनाकर आप ने सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed