{"_id":"5c5978d7bdec22737361bbc9","slug":"state-youth-will-be-made-eligible-for-jobs-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों के लिए योग्य बनाए जाएंगे प्रदेश के युवा: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरियों के लिए योग्य बनाए जाएंगे प्रदेश के युवा: जयराम
Tue, 05 Feb 2019 05:22 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार प्रदाता बनें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को यह बात कौशल विकास निगम के नव नियुक्त राज्य समन्वयक नवीन शर्मा के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का उन्हें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के लिए रोजगार योग्य बनाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और उद्योगों की मांग के अनुसार युवाओं का कौशल उन्नयन सुनिश्चित कर सकता है। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों लोग चौड़ा मैदान से लेकर विधानसभा परिसर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री का नवीन शर्मा को नियुक्ति देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री का उनको यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।