आरोपों से पहले मुकरता रहा निशांत सरीन, जब साक्ष्य सामने आए तो उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी जद्दोजहद के बाद हाथ आए सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन से विजिलेंस ने शुक्रवार को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान निशांत ने पहले तो सभी लगाए जा रहे आरोपों से इंकार कर दिया, लेकिन जब उसके सामने एक-एक कर जांच अधिकारियों ने आरोपों से जुड़े साक्ष्य रखने शुरू किए तो उसे पसीना पड़ गया। इसके बाद सरीन ने विजिलेंस के सवालों पर चुप्पी साध ली।
जांच अधिकारी सरीन से इस बात को जानने में जुटा है कि आखिर उसने किन-किन कंपनियों से महंगे तोहफे, एयर टिकट और होटल जैसी सुविधाएं ली। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने जब सरीन और उसकी महिला मित्र के ठिकानों पर छापा मारा था तो उस समय नकदी, विदेशी शराब की बोतलों के अलावा एक दर्जन महंगे फोन भी मिले।
ऐसे में यह साफ है कि अब तक जिन कंपनियों से खुशामद कराने की बात सामने आई है, उनके अलावा भी सरीन ने अपनी सेवा कई अन्य कंपनियों से कराई है। फिलहाल सरीन और उसकी महिला मित्र के घर से मिले दस्तावेजों को लेकर पूछताछ कर रही है। आने वाले दिनों में जांच एजेंसी सरीन से हस्ताक्षर और अन्य नमूने भी ले सकती है। जिनका फोरेंसिक साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।