फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   state teacher award list issued by himachal govt

Teacher Award HP: हिमाचल के 16 अध्यापकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, सरकार ने जारी की सूची

Fri, 02 Sep 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में कार्यरत 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 100 अंकों के आधार पर 51 आवेदनों में से 12 शिक्षकों का चयन किया गया है। तीन शिक्षकों को सरकार की गठित राज्य चयन कमेटी ने चुना है।

विज्ञापन
state teacher award list issued by himachal govt
राज्य शिक्षक पुरस्कार की सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 100 अंकों के आधार पर 51 आवेदनों में से 12 शिक्षकों का चयन किया गया है। तीन शिक्षकों को सरकार की गठित राज्य चयन कमेटी ने चुना है। बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सोलन के शिक्षक कमल किशोर को इस बार राज्य पुरस्कार मिलेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राजभवन शिमला में शाम 5:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।  जिला शिमला के हाजल प्राइमरी स्कूल की जेबीटी अनुराधा 81 अंकों के साथ चयनित 12 शिक्षकों में अव्वल रही हैं। कांगड़ा के प्राइमरी स्कूल भलाड़ के मुख्य अध्यापक संजीव कुमार 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


शिमला के घणाहट्टी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार, कुपवी स्कूल के प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) राय सिंह रावत, जिला मंडी के भंगरोटू स्कूल के डीपीई विनोद कुमार, गोहर स्कूल के डीएम चमन लाल, कांगड़ा के पलियार स्कूल के प्रवक्ता हिंदी कुलदीप सिंह, सोलन के रामपुर स्कूल के टीजीटी मेडिकल प्रदीप कुमार, सिरमौर के लाणा मियून स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल निशिकांत, ऊना के बसाल स्कूल के ओटी चमन लाल, बिलासपुर के कोटला स्कूल की जेबीटी अच्छरा लता, हमीरपुर के पालविन स्कूल के जेबीटी मोहन लाल शर्मा का चयन आवेदन के आधार पर हुआ है। जिला कुल्लू के बरान स्कूल के प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी के धरोटधार स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल हरीश कुमार ठाकुर और जिला सिरमौर के सारहन स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह को चयन कमेटी ने चुना है। किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति जिला से एक भी शिक्षक चयनित नहीं हुआ। 
विज्ञापन



यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed