{"_id":"610d62108ebc3e88cb4ba951","slug":"state-secretariat-services-employees-union-elections-will-be-held-on-august-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 25 अगस्त को होंगे प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: 25 अगस्त को होंगे प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव
Fri, 06 Aug 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:58 PM IST
सार
संघ के अध्यक्ष संजीव चौहान और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने चुनाव नोटिस भी जारी कर दिया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और सदस्यों के नौ पदों के लिए चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
चुनाव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव 25 अगस्त को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक होंगे। इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिेए जाएंगे। इससे पहले 10 अगस्त तक संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी उप सचिव प्रदीप जस्सल रहेंगे। उनके साथ चुनाव अधिकारी संत राज रहेंगे। संघ के अध्यक्ष संजीव चौहान और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने चुनाव नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और सदस्यों के नौ पदों के लिए चुनाव होने हैं। नामांकन पत्र 10 से 16 अगस्त तक भरे जाएंगे। नामांकनपत्रों की छंटनी 16 अगस्त को शाम 5 बजे तक होगी। नामांकन पत्र 17 अगस्त को वापस ले सकेंगे। संघ के पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए शुल्क 500 रुपये और सदस्यों के चुनाव के लिए तीन सौ रुपये नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन