फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Secretariat Services Employees Union elections will be held on August 25

शिमला: 25 अगस्त को होंगे प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव

Fri, 06 Aug 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

संघ के अध्यक्ष संजीव चौहान और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने चुनाव नोटिस भी जारी कर दिया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और सदस्यों के नौ पदों के लिए चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
State Secretariat Services Employees Union elections will be held on August 25
चुनाव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव 25 अगस्त को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक होंगे। इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिेए जाएंगे। इससे पहले 10 अगस्त तक संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी उप सचिव प्रदीप जस्सल रहेंगे। उनके साथ चुनाव अधिकारी संत राज रहेंगे।  संघ के अध्यक्ष संजीव चौहान और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने चुनाव नोटिस भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और सदस्यों के नौ पदों के लिए चुनाव होने हैं। नामांकन पत्र 10 से 16 अगस्त तक भरे जाएंगे। नामांकनपत्रों की छंटनी  16 अगस्त को शाम 5 बजे तक होगी। नामांकन पत्र 17 अगस्त को वापस ले सकेंगे। संघ के पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए शुल्क 500 रुपये और सदस्यों के चुनाव के लिए तीन सौ रुपये नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed