फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State officials met BJP President JP Nadda, organizational issues were discussed'

Shimla: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले प्रदेश पदाधिकारी, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

Thu, 28 Aug 2025 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

 संजीव कटवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने 17 सितंबर को 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।

विज्ञापन
State officials met BJP President JP Nadda, organizational issues were discussed'
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले प्रदेश पदाधिकारी, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से वीरवार को प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर, तिलकराज ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन और संगठनात्मक कार्य को लेकर चर्चा भी हुई। संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। भाजपा ने इसके लिए खास तैयारी भी की है। पार्टी देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा कार्य चलाएगी। पार्टी देशभर के 70 से अधिक शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करेगी, इसके अलावा ग्रामीण अंचल में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती रही है। इस दौरान पार्टी प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, 1000 जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगी। इन सभी कार्यक्रमों को जिला, मंडल स्तर और बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन मजबूत और सुदृढ़ है। पहले हिमाचल प्रदेश में 8 लाख प्राथमिक सदस्य हुआ करते थे आज 18 लाख है, हम विकसित भारत का संकल्प लेते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे और बूथ पर अधिकतम समय देने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed