{"_id":"69206ecc1810550e9203e311","slug":"state-medical-council-election-shimla-news-c-19-sml1002-635515-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी के डाॅ. रमेश आजाद बने स्टेट मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी के डाॅ. रमेश आजाद बने स्टेट मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष
विज्ञापन
काउंसिल की बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन
काउंसिल की रजिस्ट्रार डाॅ. नीतू की देखरेख में पूरी हुई चुनावी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश की स्टे मेडिकल काउंसिल (हिमाचल प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद) की बैठक। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रार नीतू शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहली बार राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी चुनी गई। बैठक का मुख्य एजेंडा परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ काउंसिल के कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा करने के साथ निष्कर्ष निकालना और प्रमुख प्रशासनिक, नियामक और कानूनी मामलों पर चर्चा करना था। बैठक में मौजूद रहे मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और परिषद के अन्य निर्वाचित/मनोनीत सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर नई कार्यकारिणी के चुनाव में भागीदारी निभाई। मेडिकल काउंसिल के चुनाव में आईजीएमसी के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डाॅ. रमेश आजाद को अध्यक्ष, एएलबीएसजीएमसी मंडी नेरचौक के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश भिवानी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में राज्य में चिकित्सा पद्धति के पेशेवर विनियमन और प्रशासन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों, प्रशासनिक और नियामक मामले, कानूनी और अनुपालन संबंधी मुद्दे, रिकॉर्ड एवं दस्तावेज़ प्रबंधन और चिकित्सा पेशेवरों के कल्याण, सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) और राज्य में नैतिक मानकों को बनाए रखने से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया। नवनिर्वाचित निकाय हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा पद्धति की गुणवत्ता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए तुरंत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करने के लिए तैयार है। बैठक में एआईएमएसएस चमियाना के प्राचार्य डाॅ. ब्रिज शर्मा, डाॅ. आशीष चौहान, डाॅ. विशाल बौध, राजेश शर्मा, आईजीएमसी से प्राचार्य डाॅ. सीता ठाकुर, डाॅ. डिपंल, डाॅ. विनिता शर्मा, डाॅ. पूजा नेगी, डाॅ. हनीश राणा, डाॅ. रमेश आजाद, नाहन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. संगीत ढिल्लों, पांवटा साहिब से डाॅ. अमिताभ जैन, मंडी से डाॅ. डीके वर्मा व राजेश भवानी, हमीरपुर से डाॅ. भुपेंद्र सिंह राणा, टांडा से डाॅ. मिलाप शर्मा, डाॅ. मुकुल भटनागर, शिमला से डाॅ. रविंद्र मोक्टा सहित अन्य चिकित्सक सदस्यों ने भाग लिया।