{"_id":"65b1255dc011d4573e038353","slug":"state-level-statehood-day-celebration-will-be-held-in-dharampur-chief-minister-sukhu-can-release-dearness-all-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Statehood Day: धर्मपुर में होगा राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, महंगाई भत्ता जारी कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Statehood Day: धर्मपुर में होगा राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, महंगाई भत्ता जारी कर सकते हैं सीएम
Wed, 24 Jan 2024 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:28 PM IST
सार
पूर्ण राज्यत्व दिवस गुरुवार को मंडी जिले के धर्मपुर में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मपुर में इस समारोह में संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
धर्मपुर में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस गुरुवार को मंडी जिले के धर्मपुर में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मपुर में इस समारोह में संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की भी उनके संबोधन पर नजरें टिकी होंगी। सीएम कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि बुधवार तक इस बारे में स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है कि वह ऐसा कर पाएंगे कि नहीं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व का उत्सव मनाते हुए वे अपने वीर नायकों, हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान विभूतियों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है और बर्फबारी के बीच 25 जनवरी 1971 को प्रदेश की जनता को यह सौगात देने वे स्वयं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पधारी थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश को अगले चार वर्षों में आत्मनिर्भर बनाने एवं 10 सालों में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लिए दृढ़ संकल्प है।
विज्ञापन