राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: योग में शिमला ने पहला, कांगड़ा को दूसरा स्थान
बाल पाठशाला बिलासपुर में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हॉकी, ताइक्वांडो, योगा और जूडो के मुकाबले हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हॉकी, ताइक्वांडो, योगा और जूडो के मुकाबले हुए। योग के फाइनल मुकाबले में शिमला ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा और सिरमौर ने तीसरा, कलात्मक योग में कांगड़ा के रूदांक्ष ने पहला, शिमला के पीयूष ने दूसरा, सिरमौर के अमन ने तीसरा, लयबद्ध योग में शिमला के रितिक पहले, हमीरपुर के यशोवर्धन दूसरे, सिरमौर के लक्ष्मण ने तीसरा स्थान हासिल किया। ताइक्वाड़ो के 45 किग्रा भार वर्ग में सोलन के सुरजीत ने स्वर्ण, हमीरपुर के सक्षम ने रजत, कुल्लू के मुनीष, कांगड़ा के अंतरिक्ष गुलेरिया ने कांस्य पदक जीता। 48 किलो में कांगड़ा के वंश ने स्वर्ण, सोलन के लक्ष्य भंडारी ने रजत, सिरमौर के रोहित शर्मा, हमीरपुर के प्रशांत ने कांस्य, 51 किलो में सिरमौर के अर्शित ने स्वर्ण, कांगड़ा के तुषार ने रजत, हमीरपुर के मेहूल, बिलासपुर सरांश ने कांस्य, 55 किलो में सोलन के आदित्य राव ने स्वर्ण, सिरमौर के यशपाल ने रजत, कांगड़ा के मुकुल, शिमला के पंकज ने कांस्य, 59 किलो में शिमला के अमन ने स्वर्ण, सिरमौर के गौरव ने रजत और ऊना के चंदन, हमीरपुर के अखिल कुमार ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो में सिरमौर के दिक्षित ने स्वर्ण, सोलन के नवनीत ने रजत, कांगड़ा के हर्ष, शिमला के राजूथापा ने कांस्य जीता। 68 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर के रोहित ने स्वर्ण, कांगड़ा के तनिश ने रजत और सोलन के नीरज व ऊना के अमित ने कांस्य पदक जीता। 73 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के राजा ने स्वर्ण, कांगड़ा के अक्षित धीमान ने रजत और हमीरपुर के निखिल शर्मा व ऊना के सुमित ने कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के वंश कौंडल ने स्वर्ण, हमीरपुर के प्रांजल ने रजत और सोलन के परमजीत सिंह व शिमला के अनुज ने कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सिरमौर के वंश ने स्वर्ण, हमीरपुर के अनुराग ने रजत और सोलन के नीरज व कुल्लू के गोपाल ने कांस्य पदक जीता।
हॉकी के सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर ने हमीरपुर को 5-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बिलासपुर और सिरमौर का मुकाबला आज सुबह शुरू होगा। जूडो के 40 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के सुजल ने स्वर्ण, कुल्लू के आकाश ने रजत और ऊना के मानव और कांगड़ा के आर्यन ने कांस्य पदक जीता। 45 किलो में कांगड़ा के कुनाल ने स्वर्ण, मंडी के अभिषेक ने रजत, बिलासपुर के हर्ष, शिमला के विरेंद्र ने कांस्य पदक जीता। 50 किलो में सोलन के अनुज ने स्वर्ण, मंडी के नितिन ने रजत, चंबा के अभिमन्यु, शिमला के कार्तिक ने कांस्य, 55 किलो में कांगड़ा के गुरप्रीत ने स्वर्ण, हमीरपुर के अक्षित ने रजत, ऊना के टिंकू, बिलासपुर के कपिल ने कांस्य, 60 किलो में हमीरपुर के अरिंजय ने स्वर्ण, शिमला के निखिल ने रजत, कांगड़ा के अमनदीप, बिलासपुर के अमन कुमार ने कांस्य, 66 किलो में हमीरपुर के आदर्श ने स्वर्ण, कुल्लू के आर्यन ने रजत, मंडी के हिमांशु, सोलन के रितेश ने कांस्य, 73 किलो में कांगड़ा के अमन ने स्वर्ण, हमीरपुर के आर्यन ने रजत, मंडी के गगन, सोलन के कुलदीप ने कांस्य, 81 किलो में हमीरपुर के नीरज ने स्वर्ण, शिमला के अनुज ने रजत, ऊना के आकाश, मंडी के रोहित ने कांस्य, 90 किलो में मंडी के सिद्धार्थ ने स्वर्ण, बिलासपुर के सिद्धार्थ ने रजत, सोलन के ध्रुव, कुल्लू के सूर्यांश ने कांस्य, 90 किलो से अधिक भार वर्ग में हमीरपुर के आदर्श ने स्वर्ण, चंबा के आदित्य ने रजत और बिलासपुर के आयुष औक सोलन के रोहित ने कांस्य पदक जीता।