{"_id":"6152ea448ebc3e01c2577fd2","slug":"state-level-function-to-be-held-in-basal-on-international-rural-women-s-day-two-union-ministers-will-be-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर बसाल में होगा राज्य स्तरीय समारोह, केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर बसाल में होगा राज्य स्तरीय समारोह, केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल
Tue, 28 Sep 2021 03:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:41 PM IST
सार
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना के बसाल में 15 अक्तूबर को राज्य स्तर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। बसाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के शामिल होने की भी उम्मीद है। कंवर ने कहा कि इसमें प्रदेश भर से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना के बसाल में 15 अक्तूबर को राज्य स्तर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। बसाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के शामिल होने की भी उम्मीद है। कंवर ने कहा कि इसमें प्रदेश भर से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 50 हजार महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सचिव संदीप भटनागर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीसी ऊना राघव शर्मा और निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ऋग्वेद ठाकुर के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन