फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level awards to 26 teachers from schools and 6 teachers from colleges, list released

Himachal: स्कूलों के 26 और कॉलेजों के 6 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, सूची जारी

Thu, 04 Sep 2025 09:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

प्रदेश के 26 स्कूल शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। सरकार ने सामान्य, विशेष व कठोर जनजातीय पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में इन शिक्षकों का चयन किया है। 

विज्ञापन
State level awards to 26 teachers from schools and 6 teachers from colleges, list released
शिक्षक - फोटो : freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 26 स्कूल शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। सरकार ने सामान्य, विशेष व कठोर जनजातीय पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में इन शिक्षकों का चयन किया है। पांच सितंबर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय समारोह होगा। बीते दिनों हुई प्रस्तुतियों और साक्षात्कार के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार सामान्य पुरस्कार की श्रेणी के तहत शिक्षकों को नियमित क्षेत्रों में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें अजय सिंह गढ़जमुला (कांगड़ा), अनीता चौधरी सेराथाना (कांगड़ा), देवेंद्र सिंह चौहान पीएमश्री स्कूल रोहडू, सीमा देवी संधू (शिमला), उमेश कुमार मोरला (मंडी), गुरुदास राम झुंगी (मंडी) शामिल हैं। सामान्य पुरस्कार (जनजातीय/दुर्गम क्षेत्र) की श्रेणी में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गिरधारी लाल टिंडी (लाहौल-स्पीति), योग राज निगुलसारी (किन्नौर), जीवन बाला पीएमश्री स्कूल मैहला (चंबा) और विवेक भारद्वाज मनाल दोची (सिरमौर) शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विशेष पुरस्कार की श्रेणी में पुरस्कार
विशेष पुरस्कार की श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में डॉ मंजुला शर्मा शिमला, दीपिका जंडईक शमरोर (सोलन), कुलदीप नेगी प्राचार्य डाइट (किन्नौर), कैलाश शर्मा समलोटी (कांगड़ा), शिशुपाल सराहां (सिरमौर) और माया राम सराहां (सिरमौर) शामिल हैं। इसके अलावा गीतिका नेगी शिमला, सुरेंदर शर्मा कुलाल (चंबा), मीना देवी बज्याड़ (हलोग) शिमला, बराज कुमार डुमैहर (सोलन), परमजीत सिंह भटेड़ (बिलासपुर), जीवन सिंह हिमगिरी (चंबा) और सृष्टि शर्मा प्रेमनगर (सिरमौर) को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन

कॉलेज स्तर पर ये शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित
हिमाचल से एक कॉलेज प्रिंसिपल और पांच प्रवक्ताओं को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार कॉलेज स्तर पर पुरस्कार देने का फैसला लिया है। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार पटियाल को प्रिंसिपलों की श्रेणी में चुना गया है। प्रोफेसर की श्रेणी में बिलासपुर कॉलेज के डॉ अरुण कुमार, नाहन कॉलेज के डॉ. जगदीश चंद, संजौली कॉलेज से डॉ. कीर्ति सिंघा, धर्मशाला कॉलेज से डॉ. नरेश कुमार शर्मा, और ठियोग कॉलेज से डॉ. विकास नाथन का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed