फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Industries Development Corporation hiked the rate of industrial plots.

उद्योग निगम ने निवेशकों को दिया झटका

Wed, 26 Nov 2014 10:37 AM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
State Industries Development Corporation hiked the rate of industrial plots.

राज्य उद्योग विकास निगम (स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन) ने औद्योगिक प्लाटों के रेट बढ़ा दिए हैं। अब पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट अधिक वसूले जाएंगे। अचानक दाम बढ़ने से इन प्लाटों पर नजर टिकाए बैठे निवेशकों को झटका लगा है। बीबीएन में निगम के पहले ही दो दर्जन प्लाट रेट अधिक होने से नहीं बिक पाए हैं। अब रेट बढ़ा कर निगम ने दोबारा प्लाटों की नीलामी 4 दिसंबर को रखी है।

विज्ञापन


निगम के औद्योगिक क्षेत्र दबनी में 17 प्लाट हैं। जबकि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तीन प्लाट नीलामी के लिए रखे हैं। दबनी में बिकने के लिए कुल 34 प्लाट हैं, जिसमें 17 की नीलामी होनी है।
विज्ञापन


बद्दी में निगम ने तीन नए प्लाट तैयार किए हैं। जिसकी 4 दिसंबर को नीलामी रखी है। दबनी में जिन 17 प्लाटों की नीलामी हो रही है, उसमें चार प्लाट पहले बिक चुके थे, लेकिन उद्यमी की ओर से औपचारिकताएं पूरी न करने पर निगम ने एग्रीमेंट रद्द कर नए सिरे से इन प्लाटों को नीलामी के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 सौ से 4 हजार किए दाम

पहले इन प्लाटों का रेट 35 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर था। अब निगम ने रेट बढ़ा चार हजार रुपये कर दिया है। एक हजार वर्ग मीटर का यह प्लाट पहले 35 लाख में मिलता था, लेकिन अब 40 लाख में मिलेगा।

उद्यमियों ने जताया विरोध

State Industries Development Corporation hiked the rate of industrial plots.

निगम के शिमला कार्यालय स्थित सहायक अभियंता विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रेट कम और ज्यादा करने का फैसला मैनेजमेंट का होता है। मैनेजमेंट को लगा कि बढ़े हुए दाम से प्लाट बिक सकते हैं, तभी यह फैसला लिया गया है।

बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव कांसल, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंगला, महासचिव अशोक राणा, लघु उद्योग भारती के नालागढ़ इकाई के प्रधान हरबंस पटियाल, लघु उद्योग भारती परवाणू के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, महतपुर के अध्यक्ष अनिल सपाटिया ने कहा कि पहले ही उद्यमी मंदी की मार झेल रहे हैं।

प्लाटों के रेट नहीं बढ़ाने चाहिए थे। आठ सौ वर्ग मीटर प्लाट का रेट निगम ने 32 लाख रखा है, जबकि निजी क्षेत्र में आठ सौ मीटर 20 लाख रुपये तक मिल रहा है। पहले ही रेट अधिक होने से अब दाम बढ़ाने की जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed