{"_id":"640c83571e2d8e02290ec833","slug":"state-government-seeks-report-school-opened-and-upgraded-after-april-2022-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अप्रैल 2022 के बाद खुले और अपग्रेड हुए स्कूलों में दाखिलों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अप्रैल 2022 के बाद खुले और अपग्रेड हुए स्कूलों में दाखिलों की रिपोर्ट तलब
Sat, 11 Mar 2023 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:05 PM IST
सार
पूर्व की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कई नए स्कूल खोले और अपग्रेड किए थे। सुक्खू सरकार ने इन स्कूलों को अब डिनोटिफाई करने का मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद खुले और अपग्रेड हुए स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिलों की रिपोर्ट तलब की है। शिक्षा सचिव ने दोनों शिक्षा निदेशालयों से सोमवार को यह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए सरकार पहले चरण में 10 से 25 विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 300 स्कूल बंद करने की तैयारी में है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साथ लगते स्कूलों में दाखिले दिए जाएंगे। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों के नजदीकी स्कूलों की जानकारी भी निदेशालयों से मांगी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों को चलाने के लिए सरकार नई नीति पर काम कर रही है। इसके तहत 10 विद्यार्थियों की संख्या पर प्राइमरी स्कूल, 15 पर मिडल स्कूल, 20 पर वरिष्ठ स्कूल और 25 विद्यार्थियों की संख्या होने पर ही वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुलेंगे। इस निर्धारित संख्या से कम विद्यार्थी होने पर स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बंद किए जाने वाले स्कूल भवन महिला मंडलों, युवक मंडलों या स्थानीय ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे। पूर्व की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कई नए स्कूल खोले थे या अपग्रेड किए थे। सुक्खू सरकार ने इन स्कूलों को अब डिनोटिफाई करने का मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया है। इसी कड़ी में शिक्षा सचिव ने अप्रैल 2022 के बाद खुले या अपग्रेड हुए स्कूलों में हुए विद्यार्थियों के दाखिलों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन