{"_id":"5c2ef918bdec225700509386","slug":"state-government-implemented-him-care-health-scheme-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में पांच लाख तक मुफ्त उपचार की योजना लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश में पांच लाख तक मुफ्त उपचार की योजना लागू
Fri, 04 Jan 2019 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वीरवार को हिमकेयर स्वास्थ्य योजना की अधिसूचना जारी कर दी। इस योजना के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार से प्रदेश के अस्पतालों में हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के अलावा लोक मित्र केंद्राें और ऑनलाइन भी हिम केयर कार्ड बनवा सकेंगे। ऑनलाइन हेल्थ कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया वेब पोर्टल तैयार किया है। योजना के मुताबिक तीन महीनों के भीतर ही लोगों को अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के लोगों को रजिस्ट्रेशन के एक हजार रुपये देने होंगे, जबकि बीपीएल, विकलांग, सीनियर सिटीजन सहित कुछ अन्य श्रेणियों के लिए फीस 365 रुपये निर्धारित हैं। हिम केयर स्कीम में राज्य के वे सभी परिवार शामिल होंगे, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल नहीं हैं। लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन