{"_id":"65085cb4ae3f0ad7ea0e7185","slug":"state-gets-31-deputy-forest-officers-convocation-ceremony-held-at-sundernagar-academy-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रदेश को मिले 31 उप वन राजिक, सुंदरनगर अकादमी में हुआ दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रदेश को मिले 31 उप वन राजिक, सुंदरनगर अकादमी में हुआ दीक्षांत समारोह
Mon, 18 Sep 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:50 PM IST
सार
प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में उप वन राजिकों के 3 माह के प्रशिक्षण कोर्स (तृतीय बैच) का सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम रहीं चैतन्या शर्मा व अन्य उप वन राजिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में उप वन राजिकों के 3 माह के प्रशिक्षण कोर्स (तृतीय बैच) का सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्रदीप कुमार ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड के साथ शुरू हुआ। मुख्यातिथि ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजा।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार ठाकुर ने नव प्रशिक्षित उप वन राजिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में लोगों की भलाई और वनों के संरक्षण के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। इससे पहले सुभाष चंद पराशर संयुक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी ने 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन विभाग के 31 पदोन्नत उप वन राजिक, जिसमें नौ महिला और 22 पुरुष प्रशिक्षणार्थी शामिल थे, प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वन वृत्तों से आए थे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम स्थान पर चैतन्या शर्मा, संदीप गुलेरिया द्वितीय स्थान और सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन