{"_id":"f93cc2dbaa588ea83b7029ad27cf129a","slug":"state-forensic-science-lab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्तर की होगी स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्तर की होगी स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 21 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब जुन्गा के परीक्षण अब अंतरराष्ट्रीय फोरेंसिक मानकों के अनुरूप होंगे। वर्तमान में लैब प्रबंधन इन मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया में जुटा है। लैब को हर लिहाज से दिसंबर तक आईएसओ के मानकों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनवरी 2015 को आईएसओ की मान्यता के लिए दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) की टीम दौरा करेगी और लैब के दावों की जांच कर मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
आईएसओ मानकों को पूरा करने के सिलसिले में जुन्गा लैब, मंडी और धर्मशाला लैब के 20 से अधिक वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित किया गया। इन्हें भारतीय मानक ब्यूरो के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एसके चौधरी ने दिया। शनिवार को एक सप्ताह का यह प्रशिक्षण समाप्त हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा लैब के उपकरणों, आधारभूत ढांचा मजबूत करने, सुरक्षा और गुणवत्ता के पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। लैब को आईएसओ की मान्यता मिलने के बाद यहां के परीक्षणों को न केवल अमेरिका और ब्रिटेन की तर्ज पर अंतरराष्ट्रूीय स्तर का मानक मिलेगा बल्कि यहां की रिपोर्ट को कहीं चैलेंज भी नहीं किया जा सकेगा।
जनवरी 2015 में लैब की आईएसओ मान्यता के लिए अप्लाई किया जाएगा। तीन महीने में हम इस मान्यता के मानकों को पूरा करेंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की फोरेंसिक साइंस लैब आईएसओ मान्यता प्राप्त एक हजार लैब की फेररिस्त में शामिल होगी।
- डॉ. अरुण शर्मा. निदेशक. स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब जुन्गा