स्टेट चैंपियनशिप: पैरा एथलीट सुनील ने जीते तीन पदक
सुनील पुत्र रामपाल निवासी लड्याल संतू ने धर्मशाला में छठी राज्य स्तरीय पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। सुनील का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने स्टेट चैंपियनशिप में टी-14 वर्ग में सबसे तेज धावक होने का खिताब हासिल किया है। सुनील ने सौ मीटर दौड़ में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टी-14 श्रेणी का गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल और शॉटपुट में कांस्य मेडल जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल तीन पदक अपने नाम किए। सुनील पुत्र रामपाल निवासी लड्याल संतू ने धर्मशाला में छठी राज्य स्तरीय पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। सुनील का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुनील ने बताया कि वह नियमित रूप से जिम जाते हैं और दौड़ने का भी शौक है। बॉडी बिल्डिंग भी उसका पैशन है, परंतु प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग को शामिल नहीं किया गया था। गौरतलब है कि सुनील गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
पैरा स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में छाए प्रदीप, जीते तीन पदक
छठी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में चढियार के मतियाल गांव के दिव्यांग प्रदीप कुमार ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 25 से 27 दिसंबर तक धर्मशाला में करवाया। मतियाल गांव के दिव्यांग प्रदीप कुमार ने शाटपुट में स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया। इससे पहले भी प्रदीप कुमार 2019 में पांचवीं सीनियर व जूनियर पैरा ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन कर चुके हैं। प्रदीप हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में भी चयनित हो चुके हैं। उनका सपना भारत के लिए पदक लाने व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए खेलने का है।