फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

सरकार-संगठन में नहीं थमा घमासान, वीरभद्र-सुक्खू में फिर तनातनी

Tue, 25 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम वीरभद्र सिंह और पीसीसी चीफ सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच तनातनी प्रदेश कांग्रेस के जनरल हाउस में फिर सामने आ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हमला किया।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में संगठन के कुछ पदाधिकारी उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक जिलों का विरोध करते हुए कहा कि संगठन में भी लोग चुनकर आएं। इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष ने भी बिना किसी का नाम लिए सीएम की हर बात का जवाब दिया।
विज्ञापन


बोले- आत्म सम्मान सबका है। सबके सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। कांग्रेस संगठन में सभी लोग चुनकर आए हैं। सोशल मीडिया पर अगर किसी ने सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस का जनरल हाउस सोमवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी ने की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा, पीसीसी पदाधिकारी, जिला-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

कौल सिंह ठाकुर ने की सुक्खू के काम की सराहना

Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

अपने संबोधन में कौल सिंह ठाकुर ने सुक्खू के काम की सराहना की, लेकिन सीएम वीरभद्र सिंह के बोलते ही सन्नाटा छा गया। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यहां तक कह दिया कि संगठन के लोगों को गलतफहमी मेें नहीं रहना चाहिए कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी, बशर्ते बातों को समझा जाए।

उधर, सुक्खू ने कहा कि पिछले कुछ समय से जो मीडिया में उनके खिलाफ बयान आए हैं उसी से माहौल बदला है। मैंने जो कुछ कहा, वे खुद की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। पूर्व में जिस तरह पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुईं हैं, वैसे ही वर्तमान में भी हुई हैं। 

अंबिका सोनी ने कहा कि किसी के हटने-हटाने की बातें करने के बजाय सरकार और संगठन को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ष 2017 के चुनाव पर फोकस करें। उन्होंने सरकार के चार साल पूरा होने पर 25 दिसंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित रैली की तैयारियां करने को कहा।


अंबिका ने कई मुद्दों पर सीएम की कड़ाई के बाद सुक्खू के संयम की तारीफ करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह अनुभवी नेता है, उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई करने के लिए भी सीएम को आश्वस्त किया। 

पैचअप और लंच का नहीं हुआ असर

Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

वीरभद्र और सुक्खू के बीच चली तनातनी को खत्म करने के लिए पिछले दिनों खूब प्रयास हुए। बाकायदा दोनों में पैचअप की बातें आईं। वीरभद्र और सुक्खू ने एक साथ लंच किया। सब कुछ ठीक होने के बयान आए, लेकिन जनरल हाउस में फिर दोनों में मतभेद उबर कर सामने आ गए। 

आज पत्रकार वार्ता करेंगी अंबिका सोनी 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी मंगलवार दोपहर को शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगी। वे प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस की अगली रणनीति पर बात कर सकती हैं।

इसके अलावा वे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात कर सकती हैं। जनरल हाउस के बाद सोमवार को अंबिका सोनी से मिलने के लिए कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीटरहॉफ शिमला भी जाते रहे। 

विक्रमादित्य सिंह बोले, मजबूत लोगों को मिलें टिकट 
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भी कहा कि  कांग्रेस पार्टी संगठन मेें अनुशासन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोगों को ही पार्टी के टिकट दिए जाने चाहिए। उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले कार्यों का भी ब्योरा दिया। 

भाषण के आखिरी में बोले वीरभद्र- बुरा मत मानना
अपने भाषण के आखिर में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा - बुरा मत मानना। जो ये सब मैंने कहा - ये मानना नहीं मानना आपकी मर्जी है। 

टिकट को लेकर कांग्रेस में अभी से दबाव की राजनीति

Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

सूबे में भले ही विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हों पर कांग्रेस में टिकट के लिए दबाव की राजनीति अभी से शुरू हो गई है। सोमवार को आयोजित कांग्रेस के जनरल हाउस में तमाम वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि टिकट आवंटन में पार्टी के सच्चे सिपाहियों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

टिकट के लिए नेता का जनाधार मायने रखता है पर जिन लोगों ने पार्टी के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया, उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। करीब सात घंटे चले जनरल हाउस में मिशन रिपीट के टिप्स भी दिए गए। सोमवार सुबह 10:00 बजे से ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पदाधिकारी जुटने शुरू हो गए थे।

पदाधिकारियों में ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल रहे। सचिव और अन्य अधिकृत पदाधिकारी भी जनरल हाउस में जुटे। ठीक साढे़ दस बजे हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी भी राजीव भवन पहुंचीं। उनके साथ सीएम वीरभद्र सिंह और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा पहुंचे। इसके बाद अंबिका सोनी ने मीडिया से भी बातचीत की। 

7 घंटे तक चला प्रदेश कांग्रेस का जनरल हाउस, मिशन रिपीट के दिए टिप्स

Stand-off between CM Virbhadra singh and HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu continuing

साढे़ 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा शुरू हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सभी का स्वागत करते नजर आए। इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों और जिलों की इकाइयों के अध्यक्षों समेत फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के भाषणों का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी संबोधित करते रहे। 

जनरल हाउस में प्रदेश कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली को नाकाम बताते हुए भाजपा पर निशाना साधते रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में कोई सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार की तारीफ करता रहा तो कोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कामकाज को अच्छा बता रहा था। इस तरह से यह आम सभा सायं साढे़ छह बजे तक चलती रही। 

बीच में ही चले गए आनंद शर्मा 
आनंद शर्मा इस जनरल हाउस से बीच से ही उठकर चले गए। उन्होंने तय समय से पहले अपना भाषण दिलवाने की बात की। आनंद शर्मा ने अपने भाषण में कांग्रेस सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल की बात उठाई। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए फिर दोहराया कि हिमाचल आकर मोदी ने अब तक कांग्र्रेस में रहे तमाम मुख्यमंत्रियों का अपमान किया है। 

अंबिका बोलीं, वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में होगा अगला चुनाव 
जनरल हाउस से पहले कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी से जब यह सवाल किया गया कि प्रदेश में आगामी चुनाव किसके नेतृत्व में लडे़ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू जैसे नेताओं के तालमेल और नेतृत्व में ही लडे़ जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन में बेहतरीन तालमेल बताया। 

बाली ने कहा, कांग्रेस चार्जशीट पर नहीं हो पाई कार्रवाई 
शिमला। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भाजपा सरकार ने चार्जशीट बनाई थी। इस पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जानी बाकी है। इसका परिणाम शून्य है। हमें इसे देखने की जरूरत है। 

कालिया ने कहा, वीरभद्र कृष्ण और सुक्खू अर्जुन 
गगरेट के विधायक एवं एआईसीसी सचिव राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तुलना कृष्ण से की और सुक्खू को अर्जुन कहा। उन्होंने कहा कि दोनों में तालमेल से कांग्रेस को लाभ होगा।  

अनिल को छोड़कर आम सभा में आए सभी मंत्री 
कांग्रेस की आम सभा में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा को छोड़कर राज्य सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहे। अनिल शर्मा हिमाचल से बाहर बताए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed