{"_id":"6a42ccc991ac3e394f017136","slug":"stalls-and-rides-will-remain-at-thodo-ground-for-another-7-days-shimla-news-c-176-1-ssml1041-172748-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठोडो मैदान में अभी 7 दिन और लगेंगे स्टॉल, झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठोडो मैदान में अभी 7 दिन और लगेंगे स्टॉल, झूले
विज्ञापन
मां शूलिनी मेला आधिकारिक तौर पर संपन्न,मालरोड समेत शहर के मुख्य बाजारों में सजी रहीं दुकानें
सपरून चौक, ओल्ड बस स्टैंड और राजगढ़ मार्ग पर लगता रहा भारी जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेला रविवार रात को आधिकारिक तौर पर संपन्न हो गया, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा रहा। सरकारी अवकाश होने के कारण जिला मुख्यालय में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। हालांकि मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन लोगों के उत्साह को देखते हुए ठोडो मैदान में झूले और खाद्य पदार्थों के स्टॉल आगामी सात दिनों तक जारी रहेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे से ही जिला मुख्यालय पहुंचने वाली निजी व सरकारी बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। सपरून चौक से पुराने बस स्टैंड और राजगढ़ मार्ग तक सड़क किनारे लगे स्टॉलों के कारण कई जगह भारी जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह रही कि जहां सामान्यतः 5 मिनट का सफर ऑटो से तय होता है, वहीं लोगों को 20 मिनट तक लग गए। कई यात्रियों को मजबूरी में पैदल ही मालरोड तक जाना पड़ा। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्की बूंदाबांदी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दुकानदारों के चेहरे खिले, कारोबार में इजाफा
मेले के दौरान स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए स्टॉल संचालकों का भी अच्छा कारोबार हुआ। कपड़े, होम डेकोरेशन, क्रॉकरी और खानपान के स्टॉलों पर भारी भीड़ रही, जिससे सभी वर्ग के व्यापारियों ने बेहतर मुनाफा कमाया।
मेला खत्म होते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
रविवार रात 12:30 बजे मेला समाप्त होते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत व्यवस्था संभाल ली। रात 1 बजे तक ठोडो ग्राउंड को पूरी तरह खाली करवा दिया गया। इसके बाद रात 1:30 बजे सड़कों पर घूम रहे लोगों को पूछताछ के बाद सुरक्षित घर भेजा गया।