कर्मचारी चयन आयोग: वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर और जूनियर तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 835 के तहत वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर कारपेंटरी के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 835 के तहत वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर कारपेंटरी के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा और नवंबर 2021 में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 835000184 पंकज कुमार, 835000968 टेक सिंह और रोलनंबर 835001021 हर्ष शर्मा का चयन इन पदों के लिए हुआ है।
इसके साथ ही पोस्ट कोड 780 के तहत उद्यान विभाग में जूनियर तकनीशियन के सात पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने रोलनंबर 780000056 जसवंत, 780000077 जाकीर हुसैन, 780000498 नरेश कुमार, 780000580 आकाश सेन, 780000769 शिव कुमार, 780000918 निरंजन दत्त और 780001018 मुनीष कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।