{"_id":"60d75db46d1a4c269b50352c","slug":"staff-selection-commission-6878-applications-for-six-different-post-codes-including-clerk-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: क्लर्क समेत छह विभिन्न पोस्ट कोड के 6878 आवेदन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: क्लर्क समेत छह विभिन्न पोस्ट कोड के 6878 आवेदन रद्द
Sun, 27 Jun 2021 09:39 AM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:39 AM IST
सार
चार जुलाई से 53 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 836 पद भरने के लिए लिखित परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पोस्ट कोड 839 क्लर्क के सबसे अधिक 4732 आवेदन रद्द हुए हैं। क्लर्क के 11 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने क्लर्क समेत छह विभिन्न पोस्ट कोड के 6878 आवेदन रद्द कर दिए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया तो कइयों ने आरक्षित वर्ग में गलत आवेदन किया है। चार जुलाई से 53 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 836 पद भरने के लिए लिखित परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पोस्ट कोड 839 क्लर्क के सबसे अधिक 4732 आवेदन रद्द हुए हैं। क्लर्क के 11 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 827 असिस्टेंट लाइब्रेरी के तीन पदों के लिए चार जुलाई को लिखित परीक्षा होगी। उससे पहले 610 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। सहायक लाइब्रेरियन के पद के लिए 610 अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग की गलत श्रेणी में आवेदन किया है। 18 जुलाई को होने वाली जेई इलेक्ट्रिकल की लिखित परीक्षा के 641 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। पोस्ट कोड 849 जेई इलेक्ट्रिकल के आवेदनकर्ताओं ने निर्धारित आवेदन शुल्क जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन
जेई इलेक्ट्रिकल के पांच पद भरे जाने हैं। पोस्ट कोड 844 सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की 10 जुलाई को लिखित परीक्षा है। स्टेनो का एक पद भरा जाना है। इसके लिए लिखित परीक्षा 10 जुलाई को होगी। यहां 115 आवेदन रद्द किए गए हैं। पोस्ट कोड 843 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी डब्ल्यू-तीन लेवल के 707 आवेदन रद्द हुए हैं। जेओए ट्रेनी के आठ पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 अक्तूबर को होगी। पोस्ट कोड 776 मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-दो के 73 आवेदन रद्द किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि निर्धारित आवेदन शुल्क और योग्यता पूरी नहीं करने वाले आवेदनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन