{"_id":"651d1686372588020c0f5968","slug":"sri-naina-devi-temple-websited-launched-devotees-darshan-online-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naina Devi: श्रद्धालु अब ऑनलाइन कर सकेंगे मां नयना देवी के दर्शन और दान, वेबसाइट लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naina Devi: श्रद्धालु अब ऑनलाइन कर सकेंगे मां नयना देवी के दर्शन और दान, वेबसाइट लॉन्च
Wed, 04 Oct 2023 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:45 PM IST
सार
देश और विदेश के श्रद्धालुओं को माता के दर्शन ऑनलाइन हो पाएंगे, वहीं पर माता के यहां पर ठहरने की व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर भी व्यापक जानकारी मिलेगी और साथ में वह ऑनलाइन दान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
शक्तिपीठ श्री नयनादेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश और विदेश के श्रद्धालु शक्तिपीठ श्री नयनादेवी के दर्शन और दान ऑनलाइन कर सकेंगे। मंदिर न्यास ने मंगलवार को वेबसाइट लॉन्च कर दी। इस वेबसाइट को मंदिर न्यास के अध्यक्ष और एसडीएम स्वारघाट इंजीनियर धर्मपाल ने तैयार किया है। मंदिर न्यास की आयुक्त निधि पटेल ने इसे लॉन्च किया। वेबसाइट लॉन्चिंग के उपलक्ष्य पर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर, मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा, मंदिर न्यास के सभी न्यासी मौजूद रहे। वेबसाइट लॉन्चिंग के बाद मंदिर न्यास की बैठक हुई।
विज्ञापन
आयुक्त निधि पटेल ने बताया कि मंदिर न्यास की इस बैठक में जहां पर विकास कार्य पर चर्चा की गई, वहीं पर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई योजना भी तैयार की गई। मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को धर्म स्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसमें पीने के पानी, सुलभ शौचालय और साफ सफाई की व्यवस्था शामिल है। आगामी नवरात्रि के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए मंदिर न्यास ने अपनी तैयारियां पूरी तरह से शुरू कर दी हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि कई बार विदेशी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दान करने की समस्या आती थी। इसीलिए वेबसाइट बनाई गई है। वह इंजीनियर हैं और उन्होंने लगभग छह महीने का समय वेबसाइट को तैयार करने में लगाया।
विज्ञापन
अब इससे जहां देश और विदेश के श्रद्धालुओं को माता के दर्शन ऑनलाइन हो पाएंगे, वहीं पर माता के यहां पर ठहरने की व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर भी व्यापक जानकारी मिलेगी और साथ में वह ऑनलाइन दान भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूजा और प्रसाद का भी प्रबंध किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि इस वेबसाइट से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।