फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sri lanka youth take ice climbing training in minus temperature in lahaul spiti himachal pradesh

माइनस डिग्री तापमान: श्रीलंका के युवाओं ने सीखा कैसे चढ़ते हैं बर्फ का पहाड़

Mon, 31 Jan 2022 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jan 2022 01:03 PM IST
सार

लाहौल में प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के थिनुवन और जयंती ने भी आइस क्लाइंबिंग के गुर सीखे। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी बर्फ में क्लाइंबिंग की। यह अहसास उन्हें हमेशा याद रहेगा।

विज्ञापन
sri lanka youth take ice climbing training in minus temperature in lahaul spiti himachal pradesh
आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेते युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल में माइनस डिग्री तापमान में युवाओं ने बर्फ के पहाड़ पर चढ़ना सीखा। देश भर के युवाओं के अलावा प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के प्रतिभागी भी शामिल हुए। आइस हॉकी के बाद लाहौल की वादियों में चला आइस क्लाइंबिंग कोर्स सुर्खियों में रहा। श्रीलंका के अलावा दिल्ली, केरल, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड के युवा आइस क्लाइंबिंग के इंटरमीडिएट कोर्स का प्रशिक्षण पाकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। इन युवाओं ने लाहौल के मोन (कमांडर नाला) और छेलिंग में सात दिनों तक आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण माइनस डिग्री तापमान में हासिल किया। 

विज्ञापन


लाहौल में प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के थिनुवन और जयंती ने भी आइस क्लाइंबिंग के गुर सीखे। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी बर्फ में क्लाइंबिंग की। यह अहसास उन्हें हमेशा याद रहेगा। प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली के सौर, ब्रिजेश, अरोही, केरल के अमृत, किरण, हरियाणा के श्रीकांत, मुंबई के तरुण, पूर्वा और उत्तराखंड के लोकेश ने भी हिस्सा लिया। प्रशिक्षक अनिल वेलवाल, भारत भूषण और सुनील कुमार ने देश और विदेश के इन युवाओं को आइस क्लाइंबिंग की बारीकियां सिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed