मरडी बने डीजी, सोमेश गोयल को भी प्रमोशन
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1986 बैच के अधिकारी एडीजीपी सीआईडी एसआर मरडी को डीजी पद पर प्रमोशन कर दिया गया है। वह जल्द ही डीजी जेल और होमगार्ड की कमान संभालेंगे।
दूसरी ओर 1984 बैच के अधिकारी सामेश गोयल को भी सरकार ने प्रोफार्मा के आधार पर प्रमोशन कर दिया है। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। प्रदेश सरकार ने मरडी को डीजी बनाने के लिए 11 फरवारी को डीपीसी किया था।
इसके बाद सोमेश गोयल ने भी अपनी बात केंद्रीय गृह मंत्रालय में रखा था।
दोनों को दी प्रमोशन
प्रमोशन को लेकर कोई विवाद न होने पाए। इसको ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने इन दोनों ही अधिकारियों को डीजी पद पर प्रमोट कर दिया है। गोयल को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। जबकि, वह प्रदेश में वापस आएंगे तब वह डीजी के पद पर ही तैनात होंगे।
इस प्रमोशन का लाभ उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी मिल सकेगी। सीआईडी की कमान अब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के पास ही रहेगा। अभी तक इसे एसआर मरडी देख रहे थे।
वहीं नए डीजी मरडी अभी हिमाचल से बाहर है। वह वापस आकर जल्द ही पदभार संभालेंगे।