फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SPU Mandi will start website this month, registration will be done online

SPU Mandi: एसपीयू मंडी इसी महीने शुरू करेगा वेबसाइट, ऑनलाइन होगा पंजीकरण

Sat, 06 Aug 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Aug 2022 07:59 PM IST
सार

दूसरे और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का दाखिला प्रदेश विवि शिमला के तहत हुआ है। ऐसे में विद्यार्थी प्रदेश विवि शिमला की सारिणी के तहत ही पढ़ाई करेंगे। एसपीयू में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जल्द मिलेगी। इसी माह विवि अपनी वेबसाइट जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
SPU Mandi will start website this month, registration will be done online
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी ही दाखिला लेंगे। दूसरे और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का दाखिला प्रदेश विवि शिमला के तहत हुआ है। ऐसे में विद्यार्थी प्रदेश विवि शिमला की सारिणी के तहत ही पढ़ाई करेंगे। एसपीयू में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जल्द मिलेगी। इसी माह विवि अपनी वेबसाइट जारी कर सकता है। शनिवार को पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति डीडी शर्मा ने कही। बैठक में 81 कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे। 60 प्राचार्य उपस्थित नहीं हो सके। खराब मौसम इसका कारण बताया जा रहा है। सरदार पटेल विवि प्रशासन ने पांच जिलों के सभी निजी व सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


बैठक में जिला कांगड़ा के तकीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने बताया कि प्रदेश में दो विवि होने का फायदा हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा। लंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि विवि प्रशासन को दो महीने में ऐसी बैठक करनी चाहिए। कुलपति डीडी शर्मा ने बताया कि प्राचार्यों के मन में कई तरह के सवाल पैदा थे। उनकी समस्या के निराकरण के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठकें नियमित तौर पर होंगी। प्राचार्यों से अच्छे सुझाव आए हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के स्वामी विवेकानंद भवन में पांच जिलों मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के कॉलेजों के प्राचार्यों की एक बैठक हुई है। 
विज्ञापन


छात्र सुविधा केंद्र होगा विकसित
परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार वर्मा ने परीक्षाओं के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। परीक्षा संचालन से संबंधित गतिविधियों में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्थानों में छात्र सुविधा केंद्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डीन अकादमिक दीपक पठानिया ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed