फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   spu mandi second round counselling hpu extend date for ug courses admission

Admission: दूसरे दौर की काउंसलिंग में दस विषयों की सभी सीटें फुल, कॉलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई

Thu, 11 Aug 2022 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Aug 2022 05:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए एक बार फिर तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
spu mandi second round counselling hpu extend date for ug courses admission
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने दूसरे दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। दूसरे दौर की काउंसलिंग बुधवार को हुई। इसमें पहले राउंड में खाली बची सभी सीटें भर ली गई हैं। काउंसलिंग विवि कैंपस स्थित विवेकानंद भवन में हुई। इसमें मेरिट के आधार पर सभी सीटें भरी गई हैं। पहले दौर की काउंसलिंग में 80 प्रतिशत सीटें भरी गई थीं। दूसरे राउंड के लिए बची 20 प्रतिशत सीटें भी भर दी गई हैं। अब दस विषयों की सभी सीटें फुल हो गई हैं।

विज्ञापन


अन्य कोई राउंड नहीं करवाया जाएगा। हालांकि, फिजिक्स की दूसरे राउंड की काउंसलिंग 12 अगस्त को है। विवि का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 अगस्त से सुचारु रूप से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि विवि में वर्तमान में 11 कोर्स शुरू किए गए हैं। जिनमें 10 कोर्स के लिए सभी सीटें भर गई हैं। अंतिम कोर्स फिजिक्स की कुछ खाली सीटें शुक्रवार को भरी जाएंगी। उधर, विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि 10 कोर्स के लिए सभी सीटें भर गई हैं। फिजिक्स के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग 12 अगस्त को है। प्रयास रहेगा कि कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू की जाएं। 
विज्ञापन


यूजी छात्रों के लिए 20 तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए एक बार फिर तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें विवि से संबद्ध सभी सात जिलों के प्राचार्यों को बीस अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया को जारी रखने को कहा गया है। छात्र संगठनों और छात्रों की मांग और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को बरसात के समय में अपरिहार्य कारणों से पेश आई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी सरकारी, निजी और संस्कृत महाविद्यालयों पर लागू माने जाएंगे। छात्र यूजी प्रथम वर्ष में सत्र 2022-23 में बीस अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेजों ने एडमिशन पोर्टल खोल दिए हैं। जिन कॉलेजों में ऑफलाइन दाखिला प्रक्रिया होती है, वहां उसी तरह से विद्यार्थी आवेदन कर प्रवेश पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed