फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SPU Mandi internal Assessment case of students will be resolved soon

SPU Mandi: इसी माह निपटेगा इंटरनल असेसमेंट मामला, 2000 विद्यार्थियों का परिणाम लटका

Thu, 23 Nov 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

एसपीयू से संबंद्ध मंडी, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, इंदौरा, बैजनाथ, कुल्लू, सुंदरनगर कॉलेज से इंटरनल असेसमेंट नहीं मिली है। यहां के करीब दो हजार विद्यार्थियों की असेसमेंट आना बाकी है।

विज्ञापन
SPU Mandi internal Assessment case of students will be resolved soon
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) लंबित बीए प्रथम के इंटरनल असेसमेंट के मामले को इसी माह निपटाएगी। इसके लिए एसपीयू प्रबंधन सक्रिय हो गया है। सात कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट लंबित है। अब एसपीयू ने संबंधित कॉलेज प्रबंधन को पत्र जारी कर इंटरनल असेसमेंट 28 नवंबर तक भेजने को कहा है। एसपीयू ने साफ किया है कि इंटरनल असेसमेंट दें या फिर नियमित विद्यार्थी न होने की जानकारी दें। एसपीयू ने करीब एक माह पहले बीए प्रथम वर्ष का परिणाम निकाला था।

विज्ञापन


इंटरनल असेसमेंट न मिलने से सात कॉलेजों के करीब दो हजार विद्यार्थियों का परिणाम लंबित है। कुछ कॉलेजों की तरफ से एसपीयू को रिपोर्ट मिली है कि लंबित विद्यार्थी उनके कॉलेज के ऑन रोल में नहीं है। इस तरह कुछ कॉलेजों की स्थिति साफ हो गई है, लेकिन सात कॉलेज अभी तक इस संबंध में कुछ साफ नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इन्हें पत्राचार कर 28 नवंबर तक इंटरनल असेसमेंट भेजने या स्थिति साफ करने के कहा है।
विज्ञापन


इंटरनल असेसमेंट जारी न होने के कारण परिणाम लटने के कारण सुर्खियों में आई एसपीयू ने अब इस पूरे मामले को इसी माह निपटाने की ठानी है। प्रोस्पेक्टस की शर्तों के अनुसार विद्यार्थी अनुपस्थित रहने और नाम कटने पर ऑन रोल न होने की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन बीए प्रथम वर्ष के कई विद्यार्थी दूसरी जगह दाखिला न होने पर कॉलेज में दाखिला लेते हैं। बाद में जब दूसरी जगह दाखिल हो जाता है तो विद्यार्थी कॉलेज आना बंद करते थे। इस तरह यह विद्यार्थी ड्राप आउट हो जाते हैं, लेकिन एसपीयू में इनकी परीक्षा को लेकर एंट्री के बाद अब इंटरनल एसेसमेंट का मामला सिर दर्द बना हुआ है।

इन कॉलेजों से नहीं मिली इंटरनल असेसमेंट
एसपीयू से संबंद्ध मंडी, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, इंदौरा, बैजनाथ, कुल्लू, सुंदरनगर कॉलेज से इंटरनल असेसमेंट नहीं मिली है। यहां के करीब दो हजार विद्यार्थियों की असेसमेंट आना बाकी है। बड़े कॉलेजों से अधिक संख्या में यह लंबित है।


बीए प्रथम वर्ष की इंटरल असेसमेंट को लेकर सात कॉलेजों को पत्राचार किया है। 28 नवंबर से पहले असेसमेंट या फिर रेगुलर विद्यार्थी न होने बारे जानकारी मांगी गई है। - ई. सुनील वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, एसपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed