फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SPU mandi changed the schedule of entrance examination, now it will be held from 28 to 31 May

SPU Mandi: एसपीयू ने प्रवेश परीक्षा का बदला शेड्यूल, अब 28 से 31 मई तक होंगी

Tue, 06 May 2025 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 May 2025 11:14 AM IST
सार

बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित 18 मई को ही होगी। 14 अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा का शेड्यूल बदला है। इन कोर्सों के लिए अब 28 से 31 मई तक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
SPU mandi changed the schedule of entrance examination, now it will be held from 28 to 31 May
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने अलग-अलग कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित 18 मई को ही होगी। 14 अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा का शेड्यूल बदला है। इन कोर्सों के लिए अब 28 से 31 मई तक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। आवेदन की तारीख को भी 9 मई तक बढ़ाया गया है। 13 मई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मई को होगा। 28 मई को एमबीए, बीसीए, एमसीए तथा बीबीए के लिए परीक्षा होगी। 29 मई को एमए अंग्रेजी और एमए हिंदी, 30 मई को एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए हिस्ट्री तथा 31 मई को एमएससी जूलाजी, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी बाॅटनी तथा एमकाॅम के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। बीएड समेत अन्य सभी पंद्रह कोर्सों की सब्सिडाइज्ड एवं नाॅन सब्सिडाइज्ड सीटों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व में निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है। आने वाले दिनों में अगर जरूरत महसूस हुई तो इसमें भी बदलाव किया जा सकता है। -प्रो. ललित कुमार अवस्थी, वीसी, एसपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed