फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sportsman of himachal won 58 medal in national championship

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटके 58 मेडल, रोशन किया हिमाचल का नाम

Mon, 09 Oct 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी) Updated Mon, 09 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
sportsman of himachal won 58 medal in national championship

छात्र ओलंपिक एसोसिएशन की चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 58 मेडल जीते हैं।  इस प्रतियोगिता का समापन उत्तराखंड के प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में हुआ।  

विज्ञापन


इस कामयाबी पर टीमों के कोच और खिलाड़ियों को छात्र ओलंपिक एसोसिएशन ने बधाई दी है।‌ खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि से प्रदेश सहित माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


कराटे, ताइक्वांडो, वुशू, चेस और कुश्ती खेलों में विभिन्न टीमों से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संघ के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कराटे में संजना, सीमा, नितिका, सोनिया, कल्पना और शिल्पा ने गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों में लीलेश्वर, संन्यासी, रवि ठाकुर, आशीष, राहुल और सूरज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इनके अलावा विनय कुमार, केवल कृष्ण, अजय, धर्मेंद्र, दिनेश, श्याम सुंदर और रोहित ने सिल्वर मेडल जीता। ताइक्वांडो में शिल्पा को गोल्ड, वुशू में सुमेश को गोल्ड, खेमरात ने गोल्ड मेडल जीता। 


कुश्ती में शशि कुमार ने सिल्वर, सूरज और संदीप ने कांस्य मेडल पर कब्जा किया। टीम के कोच मुकेश कुमार, राजेश कुमार कमला देवी और खिलाड़ियों को संघ के प्रधान आरपी गारला, चेयरमैन एचसी पठानिया तथा सचिव संजय कुमार ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed