{"_id":"6224f22c2872e048186fd68f","slug":"sports-shimla-city-news-sml401741520","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में बदला जाएगा संजौली का एसपीएम मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में बदला जाएगा संजौली का एसपीएम मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के संजौली शहर के इंजनघर वार्ड में बने एसपीएम मैदान को अब खेल स्टेडियम में बदला जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन में इस खेल मैदान का कायाकल्प करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्मार्ट सिटी मिशन में शिमला में बनने वाला यह पहला खेल स्टेडियम होगा। लोक निर्माण विभाग को इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है। इस स्टेडियम के बनने से संजौली क्षेत्र के कई स्कूलों और कॉलेजों को भी फायदा होगा। इस क्षेत्र समेत शिमला शहर में खेल मैदानों की भारी कमी है। इसीलिए स्मार्ट सिटी मिशन में इसे विकसित करने का फैसला लिया गया है। यह एसपीएम मैदान नगर निगम की भूमि पर बना है। मैदान समतल तो है, लेकिन यहां न तो बैठने की सुविधा है और न ही खिलाड़ियों के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम और न ही खेल कोर्ट बने हैं। संजौली क्षेत्र के युवा इस मैदान का इस्तेमाल करते हैं। वार्ड से भाजपा पार्षद आरती चौहान ने इस मैदान को स्टेडियम में बदलने का प्रस्ताव दिया था। हाल ही में स्मार्ट सिटी प्रबंधन और शहरी विकास विभाग के सचिव ने इस मैदान का निरीक्षण कर जल्द ही प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बजट जारी करने को भी स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। जरूरत पड़ने पर इस स्टेडियम को पार्किंग के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे सड़क सुविधा से भी जोड़ दिया गया है।
यह सुविधाएं मिलेंगी
दर्शकों के लिए हिल साइड में सीढ़ीनुमा बैठने की सुविधा
स्टेडियम चारों ओर से जाली से कवर होगा, लाइटें लगेंगी
खिलाड़ियों के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम की सुविधा मिलेगी
जरूरत पड़ने पर बना सकेंगे पार्किंग, सड़क से कनेक्ट होगा
युवाओं को मिलेगी निशुल्क सुविधा
शिमला शहर में कई छोटी खेल अकादमी या इंडोर स्टेडियम तो है लेकिन उसमें खेलने का शुल्क लगता है। इसमें युवाओं को निशुल्क खेलने की सुविधा मिलेगी। रखरखाव के लिए निगम मामूली शुल्क तय कर सकता है। नगर निगम के इस स्कूल मैदान का इस्तेमाल अभी तीन स्कूल भी कर रहे हैं। एसपीएम यानि सत्य प्रकाश मेमोरियल खेल मैदान का इस्तेमाल अभी एसपीएम स्कूल, हैप्पी मॉडल स्कूल और मोनाल पब्लिक स्कूल करते हैं। बाकायदा नगर निगम से इसकी एनओसी ली गई है। इन स्कूलों के पास अपने मैदान नहीं है।
यहीं होता शिमला का सबसे बड़ा होली जश्न
होली पर शिमला शहर में सबसे बड़ा जश्न इसी मैदान पर मनाया जाता है। समरहिल चौक की तरह इस मैदान पर भी हजारों लोग डीजे की धुन पर जमा होते हैं और होली खेलते हैं। बीते दो साल से यह जश्न कोरोना के चलते बंद था। लेकिन अब पाबंदियां हटने से इस बार यह जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
हजारों युवाओं को होगा फायदा: आरती
इंजनघर वार्ड से पार्षद आरती चौहान ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से हजारों युवाओं को फायदा होगा। कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और अब यह सिरे चढ़ रहा है। सदन में सौ फीसदी हाजिरी दर्ज करवाने वाली आरती ने कहा कि इसी साल यह स्टेडियम तैयार किया जाएगा।
जल्द शुरू करेंगे निर्माण कार्य: अभियंता
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का निर्माणकार्य शुरू किया जाएगा। मौके निरीक्षण के बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन से इसकी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। मैदान को चारों ओर से कवर कर इसके अंदर खेल सुविधाएं दी जाएंगी।