{"_id":"6ae74f012c48ea81ee0f5478","slug":"sports-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-814101-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंसी धर और चंद्रशेखर तुर्की ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंसी धर और चंद्रशेखर तुर्की ने जीते खिताब
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
प्रतियोगिता में सिंगल और डबल्स में हुए मुकाबले, 35 से 70 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही शिमला जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 35 से 70 वर्ष तक के आयु वर्गों में पुरुष एकल और युगल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बंसी धर, चंदर शेखर तुर्की, पृथ्वी राज जनारथा, विकास सूद, जितेंद्र ठाकुर, सनी पपटा और प्रकाश कुमार ने एकल वर्ग में अपने-अपने आयु वर्गों के खिताब जीते।
मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बंसी धर विजेता और रमेश द्विवेदी उपविजेता रहे। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पृथ्वी राज जनारथा विजेता और रमेश द्विवेदी उपविजेता रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चंदर शेखर तुर्की ने पहला और सत्य प्रकाश रैक्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चंदर शेखर तुर्की विजेता और राजेश शर्मा उपविजेता रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विकास सूद ने पहला और ईश्वर कटारिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जितेंद्र ठाकुर विजेता और सुरेंद्र उपविजेता रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सनी पपटा ने पहला और प्रकाश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रकाश कुमार विजेता और त्रिभुवन उपविजेता रहे। वहीं 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बंसी धर और कमल किशोर की जोड़ी विजेता रही। रमेश द्विवेदी और पृथ्वी राज जनारथा उपविजेता रहे।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बंसी धर और चंदर शेखर तुर्की की जोड़ी ने पहला तथा संजीव भाटिया और नरेश शर्मा की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एपी सिंह और मनवीर सिंह विजेता तथा नरेश शर्मा और चंदर शेखर तुर्की उपविजेता रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ईश्वर कटारिया और विकास सूद की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि राकेश कुमार ठाकुर और रोहित ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुरेंद्र और जितेंद्र ठाकुर की जोड़ी विजेता तथा धर्मेंद्र मेहता और मुनीत उपविजेता रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सनी पपटा और विकास सूद की जोड़ी ने पहला तथा गौरव भाटिया और त्रिभुवन की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अनुपम और लखबीर की जोड़ी विजेता तथा गौरव भाटिया और संजीव कुमार शमरा की जोड़ी उपविजेता रही। एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय धौहटा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।