{"_id":"6aa557a7bb4c69ec0c06da89","slug":"sports-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-785436-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सराहन और नेरवा में होगी जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सराहन और नेरवा में होगी जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
गर्ल्स की 17 से 19 सितंबर और बॉयज की 22 से 24 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा विभाग ने अंडर-19 गर्ल्स और बॉयज की जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन स्थल और तिथियां तय कर दी हैं। जिला स्तरीय गर्ल्स की प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन (रामपुर जोन) और बॉयज की प्रतियोगिता 22 से 24 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में होगी। इसके साथ ही विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है। वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, ठोडा और शतरंज के मुकाबले करवाए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी 15 जोनों की टीमें भाग लेंगी। उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज के कार्यालय से जारी निर्देशों में प्रतियोगिताओं के लिए तैनात अधिकारियों को एक दिन पहले संबंधित एडीपीईओ/आयोजन सचिव के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संबंधित जोन को-ऑर्डिनेटर, आयोजन सचिव और जोन इंचार्ज को खेल मैदान तैयार करने के साथ आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदीप सिंह कंवर, एडीपीईओ जिला शिमला और राजेश शर्मा, नोडल अधिकारी (स्पोर्ट्स) को प्रतियोगिता स्थल की निगरानी एवं निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मोहन शर्मा, डीपीई को डीएसएसए कार्यालय की सहायता के लिए तैनात किया गया है।