{"_id":"7e82832efd1c3a8e655ce10f57a5467b","slug":"sports-meet-at-iti-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो मुकाबलों में हाउस नंबर चार विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो मुकाबलों में हाउस नंबर चार विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Oct 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के एडवासंड स्टडीज के पास स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को आयोजित इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में चार नंबर हाउस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। हाउस ने खो-खो के हुए मुकाबलों में दोनों वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे जानकारी देते हुए इसमें भाग लेने का आवाहन किया। इन इंटर हाउस मुकाबलों के घोषित परिणाम में खो खो के लड़कों के मुकाबले में चार हाउस ने दो की टीम को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
लड़कियों में हाउस चार ने छह को मात दी। वॉलीबाल के हुए फाइनल मुकाबले में लड़कों के वर्ग में दो हाउस ने छह को हराया वहीं लड़कियों में पांच नंबर हाउस ने छह की टीम को पराजित किया। कबड्डी के लड़कियों के फाइनल में दो हाउस की टीम ने चार को और लड़कों में छह नंबर हाउस की टीम ने चार को पराजित किया।
विज्ञापन
प्रभारी संजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया जाएगा।